Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जीवीएम में साइबर सिक्योरिटी एंड साइबर क्राइम रिपोर्टिंग विषय पर हुआ सेमिनार आयोजित

Haryana

June 25, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत छात्राओं को साइबर अपराधों के चंगुल में फंसने से बचाने के उद्देश्य से जीवीएम गल्र्ज कालेज में शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत साइबर सिक्योरिटी एंड साइबर क्राइम रिपोर्टिंग विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें विषय विशेषज्ञ सन्नी त्यागी ने साइबर अपराधों से संरक्षण के उपायों की जानकारी दी। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. रेनू भाटिया ने सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि साइबर अपराध ज्वलंत विषय है, जिससे बचाव के लिए जानकारी व जागरूकता जरूरी है।
आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में जीवीएम की ई-लर्निंग सैल के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल सन्नी त्यागी ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि वे स्वयं भी साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट बन सकती हैं, जिसके लिए जानकारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में साइबर अपराधों की रोजाना करीब आठ हजार शिकायतें मिल रही हैं। ऐसी स्थिति में हैल्पलाइन नंबर-1930 पर शिकायत दर्ज करायें। 

Top