आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में राजस्थान महिला कल्याण मंडल चाचियावास के संस्थापक स्व. सागर मल कौशिक की पुण्यतिथि पर संस्था ने व्याख्यानमाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था ने दिव्यांगजन की मदद के लिए निशुल्क हेल्पलाइन की शुरुआत की गई। कार्यालय समय में मोबाइल नंबर 9351233544 पर कॉल कर दिव्यांगजन उनसे जुड़ी हुई सेवाओं के बारे में जानकारी ले सकेंगे। संस्था परिसर स्थित सागर स्नेह वाटिका में बाबूजी स्व.सागरमल कौशिक की प्रतिमा पर उनकी पत्नी गीता देवी संस्था सचिव एवं मुख्य कार्यकारी क्षमा आर. कौशिक, निदेशक राकेश कुमार कौशिक एवं संस्था कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि पर सागर सृजन सभागार में सतत् विकास लक्ष्य 2030 के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। व्याख्यानमाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. जगदीश जाधव ने सतत् विकास के परिपेक्ष्य में देश की स्थिति के बारे में जानकारी दी। बाल साहित्यकार पूनम पांडे ने गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा में बाल साहित्य एवं कविता तथा कहानी के महत्व के बारे में बताया। वरिष्ठ लेखक एवं चिंतक पंडित रामस्वरूप ने संविधान की प्रस्तावना में लिखित न्याय, समता, स्वाधीनता, संप्रभुता व बंधुता व पंचशील के आधार पर जीवन को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. स्वाति जाधव ने बाबूजी के संपूर्ण जीवन को सीखने योग्य बताया। कार्यक्रम संचालन नानूलाल प्रजापति ने किया। अनुराग सक्सेना, नेमीचंद वैष्णव, तरुण शर्मा, भगवान सहाय शर्मा, भंवरसिंह गौड़, सत्तार मोहम्मद, लक्ष्मण सिंह चौहान, पद्मा चौहान, श्रेया शर्मा, ईश्वर शर्मा, श्याम लाल प्रजापत, सागर कॉलेज के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने उपस्थिति दी। भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था के लिए संस्था कार्यकर्ताओं को परिंडे वितरण किए। संस्था के ब्यावर, पंचशील, सलेमाबाद, पुष्कर आदि कार्यालयों एवं मीनू स्कूल चाचियावास में भी पुष्पांजलि एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर सागर मल कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।